Wednesday, August 15, 2018

[IAC#RG] मेरा भारत महान

मेरा भारत महान
……………………

जिस देश का है ध्वज तिरंगा
वो मेरा भारत महान। जिस …

केसरिया हम सबमें भरता
त्याग और बलिदान,
अमर शहीद जवानों के प्रति
आदर और सम्मान,
जिस देश का है ध्वज तिरंगा
वो मेरा भारत महान। जिस …

केसरिया हम सब के अंदर
साहस और शक्ति दर्शाता,
मानो हम सबके सर पर
पराक्रम और पौरुष बरसाता,
वतन के लिए कभी भी हम
लूटा दें अपनी जान। जिस …

धवल - श्वेत मध्य भाग का
हमें सदा ही सत्य सिखाता,
सुन्दर आचार - विचार - चरित्र
ईमानदारी का पाठ पढ़ाता,
सादगी - स्वच्छता का सभी हम
करते हैं गुणगान। जिस…

सुशोभित चक्र नीलवर्ण का
सिखाए शांति - अहिंसा - सेवा,
मानवता ही मूल धर्म का
समझे जो पावें मेवा,
दया - रहम - प्रेम - मुहब्बत
सब ईश्वर के समान। जिस …

चौबीसों घंटे चौबीस तिलियाँ
समृद्धि की प्रेरणा भरते,
आलस्य - प्रमाद त्याग सभी
सतत लगन से परिश्रम करते,
एक दिन पूरा विश्व सुनेगा
विकसित भारत की तान। जिस …

राष्ट्र - ध्वज की हरित पट्टिका
हरी - भरी भारत की वाटिका,
पाक - पवित्र है भारत भूमि
वसुंधरा ललाट की यही टीका,
जन्म लेते इसी धरा पर
धीर किसान और वीर जवान। जिस …

सभी देशप्रेमी भाई - बहनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं ढेर
सारी शुभकामनाएँ ।

Õm - Õnkār - Allāh - God…..
ॐ - ੴ - الله - † …….
Jai Hind! Jai Jagat (Universe)!
- ग़ुलाम कुन्दनम्
(Ghulam Kundanam).
15/08/2018.

FB लिंक :-
https://www.facebook.com/photo.php?fbid=2047358621975475&id=100001040727520

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.