Monday, April 23, 2018

[IAC#RG] कोर्ट का कैंसर

कोर्ट का कैंसर
………………

सत्ताधारी दलों ने किया
सत्ता का निरंतर दुरुपयोग,
सही जाँच - सबूत - दलील बिना
बदनाम हुए न्यायालय के लोग।

पुलिस और जाँच एजेन्सियॉ
सत्ता के पिंजरे के तोते - मैने,
दोषी भी निर्दोष हो जाए
निर्दोषी जेल में खाए चने।

कई नरसंहार करने देश में
पाताल लोक से असुर आए थे,
न्यायालय ने इसलिए आरोपियों को
सदैव ही बेकसूर पाये थे।

बम धमाके भी हुए देश में
आसमान से आज़ाब आया था,
वर्षों मुकदमें चले भले ही
इनसान अपने को बरी पाया था।

भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जाँच से
जज साहब भी घबराते हैं,
कोर्ट में फैले कैंसर को
अपनी मौत के बाद भी छिपाते हैं।

#SorryLoya #BombBlast #Narsanhar #Riots #Rape
#CourtCorruption #Mahabhiyog ….

Õm - Õnkār - Allāh - God…..
ॐ - ੴ - الله - † …….
Jai Hind! Jai Jagat (Universe)!
- ग़ुलाम कुन्दनम्
(Ghulam Kundanam).
24/04/2018.

FB पोस्ट लिंक :-
https://www.facebook.com/story.php?story_fbid=1892999490744723&id=100001040727520

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.